दक्षिणी अमेरिका के दक्षिणी किनारे पर बसा सुन्दर देश है अर्जेंटीना | इसका पूरा नाम अर्जेंटाइन रिपब्लिक (Argentine Republic) है | इसकी राजधानी बुएनोस एरिस(Buenos Aires) है | यहाँ स्पेनिश, इंग्लिश, इटालियन, फ्रेंच और जर्मन आदि भाषाएं बोली जाती है | आइये जानते हैं अर्जेंटीना के बारे में रोचक तथ्य Facts About Argentina in Hindi.
अर्जेंटीना के रोचक तथ्य Argentina Facts in Hindi

- अमेरिका के दक्षिण में बसा ये देश दुनिया का 8 वां सबसे बड़ा देश है | अर्जेंटीना का नाम “argentum” नामक लैटिन शब्द से बना है | इस शब्द का अर्थ होता है सिल्वर (Silver).
- इस नाम से पीछे का कारण ये था कि पुराने यूरोपियन लोग मानते थे कि अर्जेंटीना में सिल्वर बहुत अधिक मात्रा में मिलता है |
- 2001 में अर्जेंटीना में एक चौंकाने वाली घटना हुई | इस साल अर्जेंटीना में 5 राष्ट्रपति बदले गए |
- GDP per capita income के हिसाब से अब अर्जेंटीना का नंबर 50 से अधिक है जबकि साल 1913 में ये देश दुनिया में 10 वें नंबर पर था |
- सबसे पहली एनिमेटेड फिल्म जिसका नाम था “इल अपोस्टोल” वो अर्जेंटीना के नागरिक के द्वारा ही बनाई गयी थी | इस फिल्म की रचना 1917 में कुइरिनो क्रिस्टियनी नाम के व्यक्ति ने की थी | इस फिल्म में 58000 फ्रेम थे और ये कुल 70 मिनट की फिल्म थी |
- भारत की तरह से ही अर्जेंटीना में भी बच्चों को पढ़ने का अधिकार है | वहां 5 वर्ष से लेकर 14 वर्ष तक की आयु के बच्चों का स्कूल जाना अनिवार्य है |
ये भी पढ़ें:
- दुनिया में सबसे पहले फिंगर प्रिंट की मदद से क्रिमिनल को पकड़ने की शुरुआत अर्जेंटीना से ही हुई थी |
- अर्जेंटीना का राष्ट्रीय खेल पाटो (Pato) है जिसमें खिलाडी घोड़े पर बैठ कर एक बॉल का पीछा करते हैं | लेकिन अगर यहाँ के सबसे लोकप्रिय खेल की बात की जाए तो वो सॉकर है |
- दुनिया में सबसे अधिक गाय के मास के सेवन की बात की जाए तो अर्जेंटीना हॉन्ग कांग के बाद दूसरे नंबर पर है |
- अर्जेंटीना में एक शहर है उशुईआ | इस शहर को दुनिया का सबसे सुदूर शहर माना जाता है जो की दक्षिण में बसा हुआ है |
- सॉकर के सुपर स्टार कहे जाने वाले लिओनेल मेस्सी (Lionel Messi) अर्जेंटीना के रोसरईओ (Rosario) शहर के हैं | इस शहर में बच्चों का नाम मेस्सी रखने पर पाबन्दी लगानी पड़ी थी क्यूंकि अधिकारियों का कहना था कि बहुत से बच्चे एक ही नाम रख रहे थे जिससे बहुत ज्यादा परेशानी हो रही थी |
- साल 1977 में अर्जेंटीना ने एक गर्भवती महिला को अंटार्कटिक भेज दिया था | ताकि वहां की सरकार अंटार्कटिक के कुछ भू भाग पर अधिकार कर सके और इस बात का दावा कर सके की उनके नागरिक का जन्म अंटार्कटिक में हुआ है |
- अर्जेटीना में बोली जाने वाली लोकल भाषा स्पेनिश है | जबकि बड़े शहरों में इंग्लिश बोली जाती है |
- इस देश की मुद्रा अर्जेंटाइन पेसो (Argentine peso) है | जिसे 1992 में लागु किया गया था | इससे पहले यहाँ पेसो ले, सोल्स ओपर राल्स और एस्कुडोस नाम की मुद्राओं का प्रयोग होता था |
- इस देश के लोग हफ्ते में 20 घंटे से अधिक समय रेडियो सुनते हैं जो कि पूरी दुनिया में सबसे अधिक है |
- पुरुष पुरुष और स्त्री स्त्री विवाह को कानूनी रूप से मान्यता देने वाला लेटिन अमेरिका का सबसे पहला देश था अर्जेंटीना |