फोर्बेस मैगज़ीन ने भारत के सबसे अमीर टॉप 100 की सूची जारी की है | इस टॉप 100 रिचेस्ट की लिस्ट में भारत की 6 महिलाएं भी (Richest Indian Women) शामिल हैं | शीर्ष 100 में 7 वें स्थान पर हरियाणा की सावित्री जिन्दल काबिज है |
सावित्री जिंदल की सम्पति में 3 गुना का इज़ाफ़ा हुआ है | जहाँ कोरोना के बाद भारत में लोग ओर गरीब हुए हैं और ना जाने कितने लोग मिडल क्लास से नीचे खिसककर गरीब हो गए हैं वहीँ टॉप 100 की सूची में शामिल अमीरों की सम्पति बढ़कर 775 अरब डॉलर हो गयी है |

इस सूचि में पहले स्थान पर हमेशा की तरह मुकेश अम्बानी हैं और पिछले कुछ समय से लम्बी छलांगे लगाने वाले गौतम अडानी दूसरे |
तो आइये आपको बताते हैं भारत की सबसे अमीर महिला 2021 सावित्री जिंदल और दूसरी महिलाओं के बारे में जिन्होंने फोर्बेस की सूची में जगह बनाई है |
भारत की सबसे अमीर महिला 2021 | India’s Richest Women 2021
सावित्री जिंदल

ओ पी जिंदल ग्रुप भारत के सबसे बड़े बिज़नेस ग्रूप्स में आता है। ओ पी जिंदल ग्रुप के स्टील, सीमेंट, इत्यादि बिज़नेस हैं। सावित्री जिंदल की कुल सम्पत्ति 13.46 लाख करोड़ के आस पास है जो इन्हें भारत की सबसे अमीर महिला बनाता है।
सावित्री जिंदल के पति ओपी जिंदल की 2005 में एक हेलीकाप्टर क्रैश में मृत्यु हो गयी थी | हरियाणा के हिसार की सावित्री जिंदल को एक समय तक शहर के लोग भी नहीं जानते थे लेकिन पति की मृत्यु के बाद उन्होंने जिंदल ग्रुप की जिम्मेवारी को संभाला था |
ओम प्रकाश जिंदल की मृत्यु के बाद से उनके चारों बेटे ग्रुप की सभी कंपनियों को संभालते हैं लेकिन ग्रुप की चेयरपर्सन होने के नाते वो बहुत सक्रिय रहती हैं |
दिव्या गोकुलनाथ

कोरोना महामारी आने से पूरी दुनिया में लॉकडाउन लग गया जिससे बच्चों की पढ़ाई पर भी बहुत असर पड़ा। स्कूल बंद हो गए और ऐसे में भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन एजुकेशनल एप्प Byju’s को लोगों ने भरी मात्रा में इस्तेमाल करना शुरू किया।
इस एप्प की मदद से बच्चों को घर बैठे अच्छी शिक्षा प्रदान की गयी और इसी वजह से इस कंपनी की सह निर्माता दिव्या गोकुलनाथ फ़ोर्ब्स की लिस्ट में शामिल हो गयी जिनकी कुल सम्पत्ति 3.02 लाख करोड़ है। इनकी आय एक साल में 7,477 करोड़ रुपए बढ़ी है और वो भी कोरोना महामारी में
विनोद राय गुप्ता

हाव्वेल्स नाम को कौन नहीं जानता। ये भारत का सबसे पुराण और सबसे विश्वसनीय ब्रांड है जो इलेक्ट्रॉनिक्स चीजें बनाता है। इसके साथ ही इस ब्रांड के अंदर बहुत सरे बड़े ब्रांड आते हैं जो हर रोज़ इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण भी बनाते हैं। इनकी कुल सम्पत्ति 5.68 लाख करोड़ है।
ये भी पढ़ें:
भारत रत्न पाने वाले सचिन तेंदुलकर भी करते हैं टैक्स की हेरफेरी ?
लीना तिवारी
लीना तिवारी का नाम फ़ोर्ब्स की लिस्ट में शामिल हुआ इसका कारण यह है के इनकी कंपनी USV Private Ltd ने बहुत कम समय में अच्छ मुनाफा कमाया है। इनकी कम्पनी दवाएं बनाने और अलग तरह के मेडिकल काम करती है, इनकी कुल सम्पत्ति 3.28 लाख करोड़ है।
किरन मज़ूमदार शॉ

इनकी कंपनी Biocon, generic active pharmaceutical ingredients बनती है और लगभग 120 देशों में बेचती है। पिछले साल के मुकाबले इस साल इनकी सम्प्पति में कमी हुई है साल 2020 में इनकी कुल सम्पत्ति 3.43 लाख करोड़ थी जो घट कर 2.91 लाख करोड़ हो गयी है। बावजूद इसके ये फ़ोर्ब्स मैगज़ीन में अपनी जगह बनाये हुए है।
मल्लिका श्रीनिवासन
TAFE कंपनी को कौन नहीं जानता , जो भी खेती करता है, या खेती वाले इलाके में रहता है वो इस नाम को अच्छी तरह जानता होगा, TAFE का पूरा नाम Tractors and Farm Equipment Limited है जो खेती के लिए ट्रैक्टर के साथ साथ और भी औजार बनती है और किसानो के लिए खेती करना और आसान बनाती है।
यह कंपनी Amalgamations Family का ही हिस्सा है जो खेती उपकरणों के साथ साथ और भी बहुत साडी मशीनरी बनाती है , मल्लिका श्रीनिवासन इसी Amalgamations Family का हिस्सा हैं और इनकी कुल सम्पत्ति 2.16 लाख करोड़ है।