कॉमेडियन तो बहुत देखें हैं पर भारती सिंह जैसा कोई नहीं देखा। ये देश की पहली ऐसी महिला कॉमेडियन है जिन्होंने इतनी सफलता हासिल की है और सफलता हासिल करने के साथ साथ आम लोगों एक दिलों पर राज करती हैं।
भारती सिंह पंजाबी हैं और ये इनके व्यवहार में साफ़ झलकता है। शारीरिक तौर पर भारती सिंह कुछ ज्यादा ही वजन वाली हैं पर उन्होंने इसे किसी कमी की तरह नहीं बल्कि अपनी शारीरिक बनावट को अपने टैलेंट के साथ इस्तेमाल किया और लोगों के दिलों पर छा गयी।
भारती और उनके पति हर्ष लिम्बचिया ने घोषणा की कि जल्दी ही उनके घर में नया मेहमान आने वाला है | भारती ने इंस्टाग्राम पर लिखा “ये था हमारा सबसे बड़ा सरप्राइज“
इसके साथ ही भारती ने यू टयूब पर भी एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें लिखा है “हम माँ बनने वाले हैं” |
भारती सिंह ने कामयाबी हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की है। आज हम आपको भारती सिंह की जिंदगी से जुडी हर एक बात बताएंगे |
भारती की शुरुआत Bharti Singh Biography in Hindi

भारती का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ और ये एक मिड्ल क्लास परिवार से संबंध रखती हैं। बचपन में ही पिता जी की मृत्यु हो जाने पर इनकी माता जी ने इन्हे और इनके साथ इनके 2 भाई बहनो को संभाला।
पिता का साया बचपन में ही उठ जाने से इन्हे बचपन में काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। भारती सिंह ने अपनी पढ़ाई सरकारी स्कूल अमृतसर से की और कॉलेज की पढ़ाई पंजाब टेक्निकल युनिवेर्सिटी से की और वह से ग्रेजुएट हुई। पढ़ाई में भारती होशियार थी और इन्होने इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की।
कैसे बनी मशहूर कॉमेडियन
भारती का देश की सबसे मशहूर और सफल कॉमेडियन बनने का सफर 2008 में शुरू हुआ। इससे पहले भी वो कॉलेज और यूनिवर्सिटी में अक्सर कार्यक्रमों में भाग लेती रहती थी।
पर इन्हे पूरी देश की जनता के सामने आकर अपने टैलेंट को दिखने का मौका 2008 में टीवी पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी स्टैंड उप शॉप थे ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेन्ज से मिला और भारती ने इस शो में ऐसा परफॉर्म किया के हर एक परिवार भारती का फैन हो गया। इस शो में भारती टॉप 4 पर रही।
इसके बाद भारती ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक शो में अपना टैलेंट दिखाया । लाफ्टर चेलेंज शो में भारती ने एक किरदार निभाया था जिसका नाम था लल्ली। ये किरदार इतना प्रसिद्ध हुआ के लोग भारती सिंह को लल्ली कहकर बुलाने लग गए।
इसके बाद भारती सिंह ने सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी शो कॉमेडी सर्कस में भाग लिया और इसके बाद कॉमेडी सर्कस के और भी बहुत सारे सीज़न में नज़र आयी।
कॉमेडी के अलावा भारती सिंह ने 2010 में अदालत नाम के टीवी सीरियल में काम किया और इसके बाद 2011 में एक नूर नाम की पंजाबी फिल्म में काम किया।
इसके साथ ही भारती सिंह ने बॉलीवुड में भी कदम रखा और अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ी 786 में काम किया और इसके बाद तो भारती सिंह के पास फिल्मों के ढेरों ऑफर आने लगे।
कॉमेडी और एक्टिंग के अलावा भारती सिंह एक बहुत अच्छी शो होस्ट भी हैं और इन्होने इंडिया गोट टैलेंट और कॉमेडी नाइट्स नाम के शो को होस्ट भी किया।
भारती सिंह शो होस्ट करते हुए बीच बीच में कॉमेडी भी करती जिससे शो में इंटरेस्ट और बढ़ जाता था।
कामयाबी की ओर बढ़ते कदम
भारती सिंह एक टैलेंटेड कॉमेडियन और शो होस्ट हैं। इन्होने बहुत सारे शोज में काम किया अलग अलग टीवी चैनल्स के लिए काम किया। ऐसे ही एक टीवी चैनल के साथ काम करते हुए इनकी मुलाकात हुई शो के लेखक हर्ष लिंबाचिया से।
ये मुलाकात कब प्यार में बदल गयी ये पता ही नहीं चला और मीडिया में दोनों के रिश्ते की खबरें आने लग गयी। अपने इस रिश्ते को पूरा करने के लिए दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद भी भारती ने काम नहीं छोड़ा बल्कि इनके परइ हर्ष ने भारती के साथ बहुत सारे शोज में उनका साथ दिया।
एक स्टैंड उप कॉमेडियन से लेकर भारती सिंह एक टीवी शो की जज बनी। जो किसी भी कलाकार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होती है।
भारती बहुत सारे ब्रांड्स केलिए रैंप पर मॉडलिंग भी करती है। हिंदी और पंजाबी शोज केसाथ साथ भारती सिंह ने दूसरी फिल्मों में भी काम किया है। 2013 में भारती सिंह की एक कन्नड़ फिल्म रंगन स्टाइल रिलीज़ हुई थी।
2018 में भारती सिंह ने अपने पति हर्ष के साथ नाच बलिये शो में भी हिस्सा लिया।
भारती ने जीते बहुत अवार्ड्स
इतने लम्बे करियर में भारती सिंह ने बहुत सारे अवार्ड जीते हैं। जो ये बताते हैं एक भारती किसी से भी कम नहीं है।
- 2012 में इन्हे कॉमेडी सर्कस शो के बेस्ट कॉमेडियन का ITA अवार्ड मिला
- 2014 में कॉमेडी सर्कस शो के लिए इंडियन टेली जूरी अवार्ड मिला।
- 2015 में कॉमेडी नाइट्स बचाओ शो को होस्ट करने के लिए मोस्ट एंटरटेनिंग होस्ट का अवार्ड मिला।
- 2017 में इन्हे कॉमेडी नाइट्स बचाओ के लिए गोल्डन पेटल अवार्ड मिला।
विवादों में रही हैं भारती
चाहे कोई भी हो, वो विवादों से बच नहीं सकता। भारती सिंह भी नहीं बच सकी। ये भी कई बार विवादों में घिर चुकी हैं और मीडिया की सुर्ख़ियों में आ चुकी है।
2020 में नारकोटिक्स विभाग ने भारती सिंह को गिरफ्तार किया। भारती सिंह के घर से 86 ग्राम के आस पास नशा बरामद हुआ था। इसके अगले ही दिन भारती के पती हर्ष को भी नशे के आरोप में गिरफ्तार किया था।
झलक दिखला जा शो की शूटिंग के दौरान भारती सिंह और शो की प्रोडक्शन टीम के बीच भी गरमा गर्मी बढ़ गयी थी। भारती सिंह के मुताबिक उन्हें कमर में दिक्क्त होने के बावजूद भी उन्हें जबरदस्ती शो में परफॉर्म करने के लिए बोलै गया था जिससे वो शो छोड़कर चली गयी थी।
भारती सिंह एक टैलेंटेड कॉमेडियन और होस्ट हैं और इन्होने आज जो मुकाम हासिल किया है वो बहुत मेहनत से हासिल किया है। इनके पास गाड़ियों का भी अच्छा कलेक्शन है। कितनी दिक्क्तें आने के बावजूद भी भारती सिंह ने होंसला नहीं छोड़ा और लगातार अपने काम की तरफ ध्यान देती रही। आज भारती सिंह का नाम हर एक जुबान पर है।
अगर आप भी भारती सिंह के फैन हैं और आपको Bharti Singh Biography in Hindi पसंद आयी तो हमे कमेंट करके जरूर बताएं और पढ़ते रहिये हमारे दूसरे आर्टिकल।
ये भी पढ़ें: जानते हैं गंगूबाई काठियावाडी की असल कहानी