फाल्गुनी नायर : भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला

Falguni Nayar Biography in Hindi – Nykaa को आज हर कोई जनता है,महिला वर्ग खास तौर पर इस नाम से परिचित होगा| Nykaa शब्द को संस्कृत के शब्द Nayaka से लिया गया है,जिसका अर्थ होता है, केंद्रबिंदु|

कुछ ही समय में nykaa ऑनलाइन कास्मेटिक खरीदने का केंद्रबिंदु बन गयी और जैसे महिलाओं के लिए तो वरदान साबित हुई| जो स्त्री घंटो लगा कर एक मनियारी की दुकान से सामान खरीदती थी,वही सामान अब उसे भीड़ से दूर उसके फोन में मिलने लगा और वो भी उसकी मनपसंद कम्पनी का| तो भला ऐसे में काम कैसे नहीं चलेगा? 

falguni nayar biography in hindi

ऐसा भी माना  गया है के जहाँ  कोरोना के समय लोगों के बड़े से बड़े काम धंदे बंद हो गए थे उस समय, Nykaa ने धुआंदार कमाई की है, आखिर घर पर बैठी बैठी महिलाओं को जब कास्मेटिक की होम डिलीवरी मिलेगी तो धंदा तो चमकेगा ही|

पर ये सब इतना आसान भी नहीं था| आज इतनी मेहनत के बाद Nykaa को बनाने वाले फाल्गुनी नायर भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुई और दुनिया की अरबपति महिलाओं में अपनी जगह ऊपर बना पाई | 

वैसे अगर भारत की सबसे अमीर महिला 2021 की बात करें तो वो सावित्री जिंदल जी है,जो जिंदल ग्रुप के मालिक स्वर्गीय श्री ओ पी जिंदल जी की पत्नी है | इनकी नेट वर्थ लगभग 17 बिलियन डॉलर है परन्तु फाल्गुनी जी और सावित्री जी में इतना फर्क है के फाल्गुनी जी एक सेल्फ मेड अरबपति है | वो इस ऊंचाई तक कैसे पहुंची?  उन्होंने ऐसा किया कैसे ?  आइये जानते हैं|

कौन हैं फाल्गुनी नायर Who is Falguni Nayar

फाल्गुनी नायर का जन्म 19 फरवरी 1963 को मुंबई में हुआ और इनके पिता जी बेअरिंग का काम करते थे , इनकी माता जी भी इसी काम में अपने पति की मदद करती थी | फाल्गुनी ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई ydenham College of Commerce से की और पोस्ट गर्डुएशन अहमदाबाद की Indian Institute of Management से की | 1987 में इनकी शादी संजय नायर से हुई|

फाल्गुनी जी ने अपने करियर की शुरुआत 1985 में A F  Ferguson and Co. Company से की | इस कम्पनी में वो सलाहकार के रूप में काम करती थी |  इसके बाद 1993 में वो कोटक महिंद्रा कंपनी में काम करने लग गयी और यहां पर 2012 तक काम किया | कोटक महिंद्रा ग्रुप में वो Managing Director तक के पद पर रही |

2012 में इन्होने  कोटक महिंद्रा की नौकरी छोड़ दी और कुछ अलग और नया करने की सोची |

उस समय ऑनलाइन खरीदारी का इतना ज्यादा चलन नहीं था| लोग मार्किट में जाकर दुकानों से सामान खरीदना ज्यादा बेहतर समझते थे और उस समय फाल्गुनी जी ने Nykaa को लांच किया |  

शुरू के कुछ साल फाल्गुनी जी के लिए बेहद कठिन थे, शुरुआत में इनके परिवार ने भी इनकी मदद नहीं की बल्कि इनके आइडिया पर हस्ते थे | 

पहले 3 -4 साल में फाल्गुनी जी द्वारा नियुक्त किये गए 3 अलग अलग चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर ने इस्तीफा दे दिया | जिससे फाल्गुनी जी को बहुत मुश्किल हुई | 

शुरुआत में 2014 में फाल्गुनी जी को सिकोइया कैपिटल इंडिया से 7 करोड़ रुपए का निवेश मिला , जिससे इनकी कम्पनी को थोड़ा सहारा मिला , इसके बाद बहुत सारे निवेशकों ने इस आईडिया में निवेश किया| यहां तक की बॉलीवुड की अभिनेत्रियों आलिआ भट्ट और कटरीना कैफ ने भी इस में निवेश किया | 

देश की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला बनने का सफर

एक कारोबारी परिवार से संबंध रखने वाली फाल्गुनी ने लाख  मुश्किलों के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और लगातार मेहनत करती रही | आज Nykaa देश का सबसे बड़ा कॉस्मेटिक ब्रांड बन गया और आज इसकी पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा बढ़ गयी है , लोग इसे इतना ज्यादा इस्तेमल करने लग गए हैं के हर एक मिनट इस पर 30 से ज्यादा मेकअप या दूसरे कॉस्मेटिक आर्डर किये जाते हैं| 

ये फाल्गुनी जी की मेहनत का नतीजा है के 2012 में शुरू हुई एक कम्पनी केवल 8 सालों में 1 अरब डॉलर  की कंपनी बन गयी और फाल्गुनी जी दुनिया के सबसे अमीर लोगों में अपनी जगह बना पायी और इतना ही नहीं, फाल्गुनी जी सेल्फ मेड अरबपति हैं , यानि अपने दम और मेहनत की वजह से आज ये इस मुकाम पर पहुंच पाई है|

पहले Nykaa केवल ऑनलाइन ही सामान बेचती थी , पर धीरे धीरे इसके ऑफलाइन स्टोर भी खुलने लगे| आज देश भर में Nykaa के 75 से ज्यादा स्टोर्स है | 

Nykaa दूसरी कंपनियों के ब्यूटी प्रोडक्ट बेचती थी, पर कुछ समय पहले Nykaa ने खुद के ही प्रोडक्ट बनाने शुरू किये और जिससे इनके कारोबार में बहुत इज़ाफ़ा हुआ और कुछ ही समय में Nykaa लेक्मे, एल्ले 18 जैसे ब्यूटी ब्रांड्स को टक्कर देने लग गया | 

आज Nykaa के ऑनलाइन स्टोर पर 1200 से भी ज्यादा कंपनियों के लगभग 7 लाख से भी ज्यादा प्रोडक्ट मौजूद हैं | 

Nykaa की सफलता यहीं नहीं रूकती| 2021 में Nykaa शेयर मार्किट में कदम रखती है और कदम रखते ही पूरी शेयर मार्किट हिल जाती है | बॉम्बे  स्टॉक एक्सचेंज यानि BSE में  Nykaa के शेयर्स में  पहले ही दिन 89 % की बढ़ोतरी हुई और Nykaa कम्पनी की वैलुएशन 1 लाख करोड़ पहुंच गयी |

फाल्गुनी जी Nykaa कम्पनी के आधे शेयर्स की मालकिन है यानि ये Nykaa कम्पनी की आधी मालकिन हैं, इसके बावजूद भी जब शेयर मार्किट में Nykaa को उछाल मिला तो फाल्गुनी जी की नेट वर्थ 6.5 बिलियन डॉलर, अगर इसे भारतीय रुपए में बदल जाये तो लगभग 49 हज़ार करोड़ रुपए हो गयी और फाल्गुनी जी भारत की सबसे आमिर महिला बन गयी |

50 की उम्र में शुरू किया था Nykaa

फाल्गुनी जी ने 50 साल की उम्र में अपना बिज़नेस शुरू किया और कड़ी मेहनत के बाद सफलता हासिल की | कोटक जैसी कम्पनी में 19 साल तक काम करने के बाद वो आराम से रिटायर हो सकती थी पर उनके अंदर जूनून था कुछ करने का , कुछ अलग करने का और उन्होंने करके दिखाया | 

शरुआत में Nykaa केवल कुछ लोकल ब्रांड्स को बेचती थी पर आज Nykaa के पास ब्रांड्स के ढेर हैं और ये खुद ही एक ब्यूटी ब्रांड बनकर उभर रहा है | ये सब एक दिन में नहीं हुआ इसके लिए कितने सालों की कड़ी मेहनत छुपी है|

बिना किसी बड़ी सपोर्ट के, फाल्गुनी जी आज सेल्फ मेड अरबपति बन पायी है और इतना काफी है हमारे देश की महिलाओं के अंदर आत्मविश्वास पैदा करने के लिए | कुछ करने के लिए किसी सपोर्ट की नहीं बल्कि खुद पर विश्वास की जरूरत है | 

अगर आप खुद पर विश्वास करेंगे तो आप कुछ भी कर सकते हैं|

Rahul Sharma

हमारा नाम है राहुल,अपने सुना ही होगा। रहने वाले हैं पटियाला के। नाजायज़ व्हट्सऐप्प शेयर करने की उम्र में, कलम और कीबोर्ड से खेल रहे हैं। लिखने पर सरकार कोई टैक्स नहीं लगाती है, शौक़ सिर्फ़ कलाकारी का रहा है, जिसे हम समय-समय पर व्यंग्य, आर्टिकल, बायोग्राफीज़ इत्यादि के ज़रिए पूरा कर लेते हैं | हमारी प्रेरणा आरक्षित नहीं है। कोई भी सजीव निर्जीव हमें प्रेरित कर सकती है। जीवन में यही सुख है के दिमाग काबू में है और साँसे चल रही है, बाकी आज कल का ज़माना तो पता ही है |

Leave a Comment