आमिर खान की फिल्म दंगल एक बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी और उसमे फातिमा सना शेख का काम बहुत पसंद किया था। उस फिल्म में फातिमा आमिर खान की बेटी बनी थी और उसने एक मशहूर पहलवान गीता फोगट का किरदार निभाया था।
फातिमा फ़िल्मी दुनिया में कोई नई नहीं है बल्कि फातिमा ने बाल एक्टर के रूप में भी बहुत सारी फिल्मों में काम किया है और आज भी फातिमा लगातार फिल्मों में एक्टिव हैं।
चाइल्ड एक्टर से एक्टिंग की शुरुआत करके फातिमा ने बहुत बड़ी बड़ी फिल्मों में काम किया है और हमेशा ही अपनी एक्टिंग को और निखारा है।
फातिमा इन दिनों चर्चा में हैं अपनी फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि अपनी शादी को लेकर। इंटरनेट पर फातिमा की शादी की तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं हम आपको उन तस्वीरों की सच्चाई भी बताएंगे।
क्या आप भी इंटरनेट पर फातिमा के बारे में ढूंढ ढूंढ कर थक गए हैं और क्या आप भी फातिमा के बारे में और जानना चाहते हैं तो आपकी ये इच्छा हम पूरा करेंगे। आपको फातिमा के बारे में सब कुछ बताएंगे।
Fatima Sana Shaikh Biography in Hindi

कैसे हुई शुरुआत
फातिमा का जन्म तेलंगाना में 1992 में हुआ था। फातिमा अपने मम्मी पापा के साथ मुंबई शिफ्ट हो गयी थी और अपनी स्कूल की पढ़ाई मुंबई के संत ज़ेवियर हाई स्कूल से की थी और अपनी कॉलेज की पढ़ाई मीठीबाई कॉलेज मुंबई से की थी।
फातिमा शुरू से ही एक एक्टर बनना चाहती थी और इसके लिए तयारी फातिमा ने बचपन से ही कर दी थी। फातिमा अपनी मेहनत से आज एक अच्छे मुकाम पर पहुंच गयी है और आज फातिमा बड़ी बड़ी फिल्मों में काम कर रही है।
चाइल्ड एक्टर से गीता बनना
1997 में एक लेजेंड्री फिल्म रिलीज़ हुई थी जिसका नाम था चाची 420 इस फिल्म में कमल हासन, तब्बू, अमरीश पूरी और परेश रावल जैसे दिग्गज एक्टर थे।
ये फिल्म कमल हासन की ही एक दूसरी फिल्म का हिंदी रीमेक था इस फिल्म में तब्बू और कमल हासन की बेटी का किरदार निभाने वाली वो छोटी और नटखट लड़की कोई और नहीं बल्कि फातिमा थी।
इस फिल्म के हिट हो जाने के बाद फातिमा को इश्क़ फिल्म में काम करने का मौका मिला और अब तक फातिमा एक चाइल्ड एक्टर के रूप में पुरे बॉलीवुड में छा गयी थी।
इसके बाद फातिमा ने फिल्मों से ब्रेक लिया और अपना ध्यान पढ़ाई पर लगाया और लगभग 5 साल बाद वो एक फिल्म वन टू का फॉर में नज़र आयी।
इस फिल्म में फातिमा का रोल बिल्कुल छोटा सा था।
इसके बाद से फातिमा ने पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर देना शुरू किया और 2012 में फातिमा ने दोबारा फिल्मों में एंट्री मरी फिल्म बिट्टू बॉस से। ये फिल्म पुलकित सम्राट की पहली फिल्म थी और ये फिल्म कब रिलीज़ हुई और सिनेमाघरों से हट गयी लोगों को पता ही नहीं चला।
फिल्म के फ्लॉप हो जाने के बाद फातिमा को काम मिलना लगभग बंद हो गया और फातिमा का बॉलीवुड में संघर्ष शुरू हो गया।
इसके बाद फ़तिमे ने कुछ और फ़िल्में की जैसे राजीव खंडेलवाल के साथ टेबल नंबर 21, आकाशवाणी और एक साउथ की फिल्म नुव्वु नेनू की पर सभी फ़िल्में फ्लॉप रही। जिससे फातिमा का करियर डूबता नज़र आने लगा।
कुछ देर तक काम न मिलने की वजह से फातिमा का करियर लगभग खत्म हो रहा था तो तभी 2015 में आमिर खान की फिल्म दंगल के लिए ऑडिशन देने के लिए फातिमा को बुलाया गया।
इस फिल्म के लिए फातिमा ने लगभग 6 बार ऑडिशन दिया और आखिरकार फातिमा को गीता फोगट का रोल दिया गया और यही वो किरदार था जो फातिमा काफी देर से ढूंढ रही थी और इसी किरादर ने फातिमा को सफलता की ऊंचाई पर पहुंचा दिया।
एक समय ऐसा था के फातिमा के पास फ़िल्में नहीं थी पर उस समय फातिमा निराश ही हुई बल्कि फातिमा ने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया।
2009 में फातिमा ने लेडीज स्पेशल नाम के शो में गीति की भूमिका निभाई और इसके बाद एक दूसरे सीरियल अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो में नेगेटिव किरदार निभा कर दर्शकों को अपनी एक्टिंग दिखाई।
2015 की शुरुआत में जब फातिमा दंगल फिल्म का हिस्सा नहीं बनी थी उस समय अपना घर चलाने के लिए फातिमा ने कुछ प्रोजेक्ट्स में कैमरामैन का भी काम किया।
किरदार के लिए करती है कड़ी मेहनत
फातिमा अपने हरेक किरदार के लिए बहुत कड़ी मेहनत करती हैं। उनकी यह मेहनत नज़र आती है फिल्म दंगल में। फिल्म की शूटिंग के दौरान फातिमा लगतार कई घंटों तक बिना खाये पिए वो कुश्ती का अभ्यास करती थी।
दंगल फिल्म के समय फातिमा ने अपने शरीर पर भी बहुत ध्यान दिया और अपने किरदार को और भी असली दिखने के लिए फातिमा ने हरयाणवी बोलना भी सीखा।
ये भी पढ़ें:
फातिमा और विवाद
फातिमा भी दूसरे फ़िल्मी सितारों की तरह कभी कभी विवादों में आ चुकी है। कुछ समय पहले रमजान के समय फातिमा ने स्विम सूट में एक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी जिसकी वजह से फातिमा को कई समाजों की निंदा का सामना करना पड़ा था।
कुछ दिन पहले आमिर खान और उसकी पत्नी किरण राव का तलाक हुआ था तो उस समय भी फातिमा को ट्रोल किया गया था और आज कल सोशल मीडिया पर आमिर खान और फातिमा की शादी की खबरें भी बहुत वायरल हो रही हैं। जिसकी वजह से लोग आमिर खान और फातिमा को लगातार ट्रोल कर रहे हैं। ऐसा भी माना जा रहा है के किरण राव के साथ तलाक की वजह फातिमा ही है।
आमिर खान ने सोशल मीडिया पर शेयर होती फोटोस के ऊपर कोई सही टिप्पणी नहीं की है और आमिर खान ने ऐसी किसी भी बात से साफ़ इंकार किया है।
फातिमा एक बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं जो आगे भी हमे बहुत सारी फिल्मों ने नज़र आने वाली हैं। इस दंगल गर्ल ने हमे हरेक किरदार से इम्प्रेस किया है भले ही वो लूडो फिल्म हो या चाची 420। फातिमा के बारे में फ़ैल रही सभी फोरोस और खबरें एक हिसाब से झूठी हैं क्योंकि फातिमा ने किसी पर भी कोई कमेंट नहीं किया है।