शेर के बारे में कुछ रोचक तथ्य

interesting facts about lions in hindi

शेर को जंगल का राजा कहा जाता है | जब कोई बहादुर व्यक्ति अपनी बहादुरी दिखाता है तो उसे शेरदिल के नाम से पुकारा जाता है | जंगल में शेर अकेला राज करता है | यहाँ तक की बड़े बड़े हाथी भी शेर से खौफ खाते हैं |

शेर के बारे में ये बातें आप जानते होंगे लेकिन शेर से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स भी हैं जो आप नहीं जानते होंगे |

जैसे कि

शेर किस रफ़्तार से दौड़ता है ?

शेर के बच्चों को क्या कहते हैं ? 

और शेर  की दहाड़ कितनी दूरी से सुनी जा सकती है ?

जानते हैं इन सब सवालों के जवाब और कुछ रोचक तथ्य शेरों के बारे में |

शेर के बारे में कुछ रोचक तथ्य – Interesting Facts About Lions in Hindi

  •  शेर दुनिया में सबसे बड़ी बिल्लियों की प्रजातियों में चीते के बाद दूसरे नंबर पर हैं |
  •  शेर की दहाड़ 8 किलोमीटर दूर से भी सुनी जा सकती है |
  •  शेर मास खाते हैं और मुख्य रूप से जेम्ब्रा, जिराफ़, बुफ्फेलो, रहिनो और हिप्पोस तक को भी अपना शिकार बनाते हैं | कई बार पक्षी, रेंगने वाले जीवों का भी  शिकार करते हैं। भोजन की कमी होने पर शेर हाथियों पर भी हमला कर देते हैं |
  •  एक शेर को एक दिन में 7 किलोग्राम और एक शेरनी को एक दिन में 5 किलोग्राम तक मीट की जरूरत होती है |
  •  शेर के बच्चे को कब (cub) कहते हैं | एक जवान शेर 81 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ सकते हैं |
  •  शेर को जंगल का राजा कहा जाता है | शेर जंगल में 12 से 17 साल तक जीवित रहता है और पालतू या कैद करके रखा जाए तो 25 साल तक जीवित रह सकता है|
  •  जंगल में शेर 24 घंटे में से 20 घंटे आराम करते हैं।

ये भी पढ़ें:

facts about lion in hindi
  •  दुनिया में सबसे भारी शेर का वजन 375 किलोग्राम था | एक शेर का औसतन वजन 180 किलो जबकि शेरनी का औसतन वजन 130 किलो तक होता है |
  •  The Hindu की मार्च 2017 की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में शेरों की संख्या पूरी दुनिया में शेरों की संख्या का 70% है |
  • शेर और बिल्ली फैमिली में सबसे ज्यादा सोशल एनिमल हैं | शेर झुण्ड में रहते हैं जिन्हे “prides ” कहते हैं। एक ग्रुप में एक शेर व एक से अधिक शेरनियां व बच्चे होते हैं।

इसे भी पढ़ें:

शेर के बारे में जानकारी – More Facts About Lion in Hindi

lion information in hindi

इसे भी पढ़ें: ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक जानवर

  •  भारत में इस समय शेरों की संख्या 2400 से से ज्यादा है जो दुनिया में सबसे ज्यादा है |
  • शेरों के झुण्ड में अधिकतर शेरनी शिकार करती है | शेरनी सुबह से लेकर शाम तक शिकार करती है | जबकि शेर अपने झुण्ड और अपने इलाके की रक्षा करता है |
  • अधिकतर शेर सवाना या घास के मैदान में रहते हैं | पहले शेर एशिया, अफ्रीका और यूरोप में भी मिल जाते थे | लेकिन बढ़ते शिकार और दूसरे बहुत से कारणों की वजह से अब केवल अफ्रीका में ही शेर रह गए हैं | जबकि एशिया में भारत में गिर नेशनल पार्क में भी शेर मिलते हैं जहाँ उनका संरक्षण किया जाता है |
  • शेर अधिकतर बड़े जानवर जैसे की ज़ेबरा और हिरण का शिकार करते हैं | भूख ज्यादा होने पर वो हाथियों पर हमला करने से भी नहीं चूकते |
  • शेर जब चलता है तो शेर की एड़ी जमीन को नहीं छूती |
  • झुण्ड में रहने वाले शेर एक दूसरे का पता दहाड़ की मदद से लगाते हैं |
Mohan

I love to write about facts and history. You can follow me on Facebook and Twitter

Leave a Comment