कविता देवी – भारत की पहली महिला डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर

kavita devi wwe wrestler

कविता देवी सलवार कमीज पहनकर डब्ल्यूडब्ल्यूई के खिलाडियों को धुल चटाने वाली है | साथ ही आपको ये भी बता दें कि ये भारतीय महिला एक बच्चे की माँ भी है |

डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में अभी तक आपने भारत की तरफ से अंग्रजों से लोहा लेते कुछ पुरुष खिलाडियों को ही देखा होगा | इन खिलाडियों में भारत के द ग्रेट खली और जिंदर महल प्रमुख हैं |

लेकिन क्या आप जानते हैं कि डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में भारत की एक महिला खिलाडी भी अपना दम ख़म दिखा रही हैं |

कविता देवी दलाल पहली भारतीय महिला है जो वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट के रिंग में लड़ रही हैं |

कविता देवी को इस मुकाम को हासिल करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी है | कविता देवी को डब्ल्यूडब्ल्यूई में ‘हार्ड केडी’ के नाम से जाना जाता है | कविता देवी के बारे में एक ख़ास बात ये भी है कि वो सलवार कमीज पहनकर रिंग में उतरती है |

लेकिन इससे उनके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ता है |

कविता देवी का जीवन परिचय

kavita devi biography hindi
Kavita Devi WWE Image

ये भी पढ़ें:

कविता देवी का जन्म व शिक्षा

कविता देवी को हालाँकि रेसलिंग की दुनिया में हार्ड केडी के नाम से जाना जाता है लेकिन उनका वास्तविक नाम कविता देवी दलाल है | कविता हरियाणा के जींद जिले के एक छोटे से गाँव मालवी की रहने वाली हैं |

कविता का जन्म 20 सितम्बर 1983 में मालवी में हुआ था | उनके भाई का नाम संदीप दलाल है | कविता के करियर को ऊंचाई तक पहुँचाने में उनके भाई का बड़ा हाथ है | कविता कहती है कि उनके भाई ने ही उसे खेल, पढाई और वेट लिफ्टिंग के लिए प्रोत्साहित किया |

कविता ने अपनी स्कूल की पढाई जुलाना के सरकारी स्कूल से पूरी की | कविता ने बाद में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की |

कविता देवी का वैवाहिक जीवन

कविता देवी की शादी उत्तर प्रदेश के बागपत के गौरव तोमर से 2009 में हुई थी | गौरव एक वॉलीबॉल प्लेयर हैं | गौरव ने अपनी पत्नी को बहुत सपोर्ट किया जिसकी बदौलत कविता आज इस मुकाम तक पहुँच पाई हैं |

एक महिला का रेसलिंग में लड़कियों और लड़कों से लड़ना और वो भी हरियाणा की किसी महिला का एक बहुत बड़ी बात थी | रेसलिंग को भारत में अभी एक खेल के रूप में मान्यता भी नहीं मिली है |

कविता के ससुराल ने भी उनका बहुत साथ दिया और वो डब्ल्यूडब्ल्यूई की एक रेसलर बन गयी | कविता और गौरव का एक लड़का भी है जिसका नाम अभिजीत है |

कविता देवी का करियर

कविता देवी ने अपने WWE करियर की शुरुवात 2017 में की जब वो WWE रिंग में लड़ने वाली पहली भारतीय महिला बन गयी | इसके बाद कविता ने WrestleMania 34 Women’s Battle Royal में भाग लेकर डब्ल्यूडब्ल्यूई के सबसे बड़े टूर्नामेंट में भाग लेने का गौरव भी हासिल किया |

कविता ने अपने करियर की शुरुवात वेट लिफ्टिंग से की थी | कविता ने बहुत सी वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया | कविता ने फरीदाबाद में वेट लिफ्टिंग की ट्रेनिंग ली और राष्ट्रीय स्तर पर बहुत सी प्रतियोगिताएँ भी जीती |

इसके बाद कविता को स्पोर्ट्स कोटे के तहत सशस्त्र सीमा बल में कांस्टेबल की नौकरी मिल गयी |

लेकिन खेलों में अपने करियर को बढ़ाने के लिए कविता ने नौकरी छोड़ दी और पूरी तरह अपने स्पोर्ट्स करियर पर फोकस करना शुरू कर दिया |

कविता ने 2016 में साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड मैडल जीता |

कविता ने रेसलिंग में अपना करियर बनाने के लिए द ग्रेट खली के नाम से मशहूर दिलीप सिंह की जालंधर में अकैडमी में ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी |

ग्रेट खली भारत में कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट के नाम से रेसलिंग प्रतियोगिताएं करवाती है | इस रेसलिंग में कविता ने अपनी अच्छी पहचान बनाई और कविता वहां हार्ड केडी के नाम से जानी जाने लगी |

दुबई में हुई WWE प्रतियोगिता में कविता देवी दलाल ने सबका ध्यान अपनी और खींचा जिसके बाद वो WWE का हिस्सा बन गयी और अभी NXT में लड़ती है |

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=S9TZNPmEBnk[/embedyt]

Mohan

I love to write about facts and history. You can follow me on Facebook and Twitter

2 thoughts on “कविता देवी – भारत की पहली महिला डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर”

Leave a Comment