यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) की राजधानी लंदन शहर घूमने के लिहाज से एक बहुत अच्छी जगह है लेकिन इस शहर में ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं | Let’s check out London information in Hindi.
दुनिया के सबसे बड़े राजघराने यानि इंग्लैंड की रानी की राजधानी है लंदन शहर (London City)
आज के समय में अगर घूमने फिरने की बात की जाए तो भी लंदन शहर दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध शहरों में एक है |
तो आइए जानते हैं लंदन शहर के बारे में कुछ रोमांचक बातें जो शायद आप नही जानते होंगे….
लंदन शहर के रोचक तथ्य London Information and Interesting Facts in Hindi
1. लंदन में पार्लिमेंट (Parliament) यानी संसद को पैलेस ऑफ वेस्टमिन्सटर (Palace of Westminster) कहा जाता है और ये शहर का सबसे बड़ा पैलेस है जिसमें 1000 कमरे, 6 रेस्टोरेंट्स, एक हेयर सैलून और एक राइफल-शूटिंग रेंज भी है |

2. बिग बेन असल में टावर का नही बल्कि टावर में लगी हुई उस घड़ी का नाम है | जिस टावर में ये घड़ी लगी है उसे “द एलिज़ाबेथ टावर” के नाम से जाना जाता है |
3. अकेले लंदन शहर में 300 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं | बहुत से भारतीय लंदन शहर में बसे हैं इसलिए इंग्लिश के साथ गुजराती, बंगाली और पंजाबी कुछ सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषाएं हैं |
4. आपने बहुत सी मूवीज में इस गोल घूमने वाले चक्के को देखा होगा | थेम्स नदी के दक्षिणी किनारे पर स्थित लंदन आई (London eye) के नाम से मशहूर ये बड़ा फेरिस व्हील एक प्रसिद्ध टूरिस्ट अट्रैक्शन है |

5. अंधविश्वास सिर्फ़ भारत और एशिया के देशों में ही नही बल्कि यू के जैसे बड़े देशों में भी है | इसलिए ये माना जाता है कि अगर टावर ऑफ लंदन से सभी कौवे चले जाए तो युनाइटेड किंग्डम का सर्वनाश हो जाएगा | इसलिए हर समय 6 कौवे टावर ऑफ लंदन में रहते ही हैं और उनके पंखों को क्लिप्स की मदद से बाँध कर रखा जाता है |
6. लंडन शहर यूके का सबसे छोटा शहर है जिसमें 7000 के करीब लोग रहते हैं | इस शहर के आस पास ग्रेटर लंदन के नाम से एक शहर को विकसित किया गया है जिसकी जनसंख्या 8.5 मिलियन के करीब है और जिसमें 4 न्यूयॉर्क शहर समा सकते हैं |
7. लंदन में टैक्सी का लाइसेन्स लेने के लिए आपको ये साबित करना होगा कि आपको लंदन शहर की हर गली और जगह का नाम पता है | इतनी सारी गलियों ओर जगहों का नाम याद करने में 2 से 4 साल लग जाते हैं |

8. लंदन के Trafalgar Square में लगा जॉर्ज वाशिंगटन का स्टेचू अमेरिका से इंपोर्टेड मिट्टी पर लगाया गया है क्यूंकि जॉर्ज वॉशिंग्टन ने कहा था कि वो कभी इंग्लेंड की धरती पर दुबारा कदम नही रखेंगे |
9. लंदन शहर में रहने वाली आधी आबादी गोरों की यानी वाइट पीपल (White People) की है |
10. 2016 में लंदन को रहने के लिहाज से दुनिया का 6 वां सबसे महंगा शहर घोषित किया गया था |