बचपन का प्यार के सहदेव की कहानी Sahdev Dirdo Biography in Hindi

जाने मेरी जानेमन बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे….

देश का ऐसा कोई व्यक्ति नहीं होगा जिसने ये गाना न सुना हो। पिछले साल एक स्कूल ड्रेस में एक लड़के ने ये गाना गाया और वायरल हो गया और इस गाने को रीमिक्स करके बादशाह ने भी गाया जिससे ये गाना और भी हिट हो गया और सहदेव की पॉपुलैरिटी रातों रात बॉलीवुड तक पहुंच गयी।

आज हम इस आर्टिकल में इस गाने को गाने वाले लड़के सहदेव दिर्डो के बारे में पढ़ेंगे और जानेंगे के ये 7 वीं क्लास का लड़का कैसे आज पूरे देश में छा गया है।

सहदेव दिर्डो आज स्टेज शोज के साथ साथ पोलिटिकल पार्टीज़ के साथ भी दिख जाते हैं। अगर अपने सिर्फ ये गाना सुना है और आप सहदेव के बारे में अधिक नहीं जानते तो हम आपको सहदेव के बारे में पूरी जानकारी देंगे। 

सहदेव के परिवार के बारे में Sahdev Dirdo Biography in Hindi 

Sahdev Dirdo Biography in Hindi
Sahdev Dirdo Biography in Hindi

सहदेव अभी 13 साल के हैं और जिस मुकाम पर वो अभी हैं वहां तक पहुंचने के लिए  लोगों को काफी संघर्ष करना पड़ता है। सहदेव छत्तीसगढ़ के सुकमा शहर से संबंध रखते हैं और सहदेव का जन्म 2009 में सुकमा में हुआ था। सहदेव एक आदिवासी जनजाति से संबंध रखता है और जिस इलाके में सहदेव रहता है वो नक्सल प्रभावी इलाका है जहाँ पर पर रोज़ नक्सल लोगों से सेना की गरमा गर्मी चलती रहती है। 

सहदेव की मम्मी की मृत्यु बचपन में ही हो गयी थी। सहदेव का बचपन बिना मां के बीता और सहदेव के पिता को भी सहदेव को अकेले पालने में बहुत परेशानी हुई। 

सहदेव एक बिलकुल गरीब घर से संबंध रखता है और सहदेव के पिता जी भी दिहाड़ी मज़दूरी करके अपना घर चलते थे। इनके घर मनोरंजन का कोई साधन नहीं था न ही कोई टीवी न रेडियो और न ही कोई आधुनिक तकनीक वाला मोबाइल। सहदेव आस पास के दूसरे बच्चों के फोन से अक्सर गाना सुनते रहता था और बचपन का प्यार गाना एक लड़के के मोबाइल पर सुना था। 

सहदेव ने जब ये गाना सुना तो उसके मुँह पर चढ़ गया और सहदेव अक्सर यही गाना गाते रहता था। 

फिर एक दिन बदल गयी ज़िंदगी 

सहदेव के पिता जी ने सहदेव को मूल शिक्षा दिलवाने के लिए उस इलाके के ही एक छोटे से स्कूल में दाखिला करवा दिया। स्कूल के एक प्रोग्राम में सहदेव ने एक गायक कमलेश बारोट द्वारा गाया गाना बचपन का प्यार जो सहदेव ने किसी बच्चे के मोबाइल पर ये गाना सुना था, वो गाया।

सहदेव के टीचर को ये गाना पसंद आया और सहदेव को एक बार फिर से गाना गाने के लिए बोला और इस बार टीचर ने सहदेव का गाना मोबाइल में वीडियो बना कर रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। 

सहदेव का वीडियो 2018 में अपलोड हुआ था और लगभग 2 साल तक किसी ने भी उस वीडियो को नहीं देखा था।  सहदेव के घर की हालत और भी बिगड़ती जा रही थी जिससे इनको पेट भर खाना खाने में भी परेशानी हो रही थी क्योंकि जहां वो रह रहे थे वहां पर कमाई के ज्यादा साधन नहीं थे। सहदेव के पूरे गांव के घर कच्चे थे और आज भी उनकी ऐसी ही हालत है। 

2020 में जब कोरोना महामारी से दुनिया में हड़कंप मच गया था तो सहदेव की वीडियो अचानक सोशल मीडिया पर वायरल होनी शुरू हो गयी। 2021 में तो सहदेव की वीडियो ने पूरे इंटरनेट पर क़ब्ज़ा कर लिया। बड़े से बड़े सेलिब्रिटी, क्रिकेटर, एक्टर सब लोग सहदेव के गाने पर वीडियो बना कर इंटरनेट पर अपलोड कर रहे थे जिससे रातों रात सहदेव इंटरनेट सेन्सेशन बन गया। 

सहदेव के टैलेंट को देखते हुए बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह ने सहदेव के साथ इस गाने को रीमिक्स करके और इसमें अपने लिरिक्स दाल कर रिलीज़ किया जिससे सहदेव की पॉपुलैरिटी देश के बाहर भी हो गयी और सहदेव की ज़िंदगी रातों रात पलट गयी। 

सहदेव को बड़े बड़े स्टेज शो मिलने लग गए और वो अक्सर दूसरे बड़े सिंगर्स के साथ स्टेज शोज पर जाया करता था। बादशाह ने सहदेव को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी से भी मिलवाया और मंत्री जी ने भी सहदेव की बहुत तारीफ की। 

जब ओरिजिनल सिंगर हो गया था नाराज़

हम आपको बता दें के जाने मेरी जानेमन गाना सहदेव का नहीं है बल्कि ये गाना कमलेश बारोट ने गाया था और ये आज से लगभग 3 साल पहले यूट्यूब पर अपलोड हुआ था। कमलेश का ये गाना उस समय इतना हिट नहीं हुआ था और सहदेव की वीडियो वायरल होने के बाद कमलेश के ओरिजिनल गाने को भी यूट्यूब पर व्यूज मिलने शुरू हो गए। 

सहदेव के हिट हो जाने के बाद कमलेश बारोट सहदेव से नराज़ हो गए क्योंकि उनके मुताबिक सहदेव ने इस गाने के ओरिजिनल क्रिएटर यानी कमलेश बारोट का नाम नहीं लिया और उसका क्रेडिट नहीं दिया जो के गलत बात है। 

हालांकि सहदेव के गाने के हिट होने के बाद कमलेश का गाना भी हिट हो गया था पर कमलेश को जो क्रेडिट मिलना चाहिए था वो उसे नहीं मिला। 

एक इंटरव्यू में कमलेश ने ये बताया था के जब बादशाह ने भी सहदेव के साथ गाना किया तो उस समय भी कमलेश को इस गाने का क्रेडिट नहीं दिया गया। 

बादशाह के ऊपर पहले भी क्रेडिट न देने के आरोप लग चुके हैं और वो दूसरे सिंगर से कॉपी करके गाने बनाते हैं ऐसे आरोप भी लग चुके हैं। ये बात कितनी सच है या झूठ ये कोई नहीं जनता पर इसके ओरिजिनल क्रिएटर  को क्रेडिट मिलना चाहिए था। 

ये भी पढ़ें:

सहदेव को आपकी दुआओं की जरूरत है

28 दिसंबर को सहदेव एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे | पुलिस के मुताबिक करीब साढ़े 6 बज सहदेव बाइक पर जा रहे थे और उसने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था और सड़क पर अचानक बाइक फिसल गयी। जिससे सहदेव के सर में गहरी चोट आई और उसे सुकमा के जिला हस्पताल में भर्ती करवाया गया पर वहां से सहदेव को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया है जहाँ पर सहदेव का इलाज चल रहा है। 

सहदेव के एक्सीडेंट होने पर बादशाह ने ट्विटर पर ट्वीट करके इसकी जानकारी दी और लोगों से दुआ करने की अपील की। 

बादशाह के ट्वीट करने के बाद ट्विटर पर दूसरे सेलिब्रिटीज ने भी ट्वीट करके सहदेव की अच्छी सेहत की कामना की। उम्मीद है के आप सहदेव के बारे में सब जान गए होंगे। आप भी निचे कमेंट करके सहदेव के जल्दी ठीक होने की कामना जरूर कीजिए।

Rahul Sharma

हमारा नाम है राहुल,अपने सुना ही होगा। रहने वाले हैं पटियाला के। नाजायज़ व्हट्सऐप्प शेयर करने की उम्र में, कलम और कीबोर्ड से खेल रहे हैं। लिखने पर सरकार कोई टैक्स नहीं लगाती है, शौक़ सिर्फ़ कलाकारी का रहा है, जिसे हम समय-समय पर व्यंग्य, आर्टिकल, बायोग्राफीज़ इत्यादि के ज़रिए पूरा कर लेते हैं | हमारी प्रेरणा आरक्षित नहीं है। कोई भी सजीव निर्जीव हमें प्रेरित कर सकती है। जीवन में यही सुख है के दिमाग काबू में है और साँसे चल रही है, बाकी आज कल का ज़माना तो पता ही है |

Leave a Comment