श्रीदेवी का जीवन परिचय

श्रीदेवी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम | श्रीदेवी कपूर फिल्म इंडस्ट्री में श्रीदेवी, चांदनी और हवाहवाई गर्ल के नाम से जानी जाती रही हैं | अपनी आखिरी हिंदी फिल्म माँ में श्रीदेवी एक जबरदस्त किरदार में नजर आई थी |  श्रीदेवी का असली नाम श्री अम्मा यंगर अयपन है |

sridevi biography in hindi

श्रीदेवी की जीवनी – Sridevi Biography in Hindi

श्रीदेवी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात छोटी सी उम्र में ही कर दी थी जब पहली बार श्रीदेवी ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में तमिल फिल्मों में काम करना शुरू किया था | हिन्दी फिल्मों में श्रीदेवी ने फिल्म सोलवां सावन से 1979 में कदम रखा था | लेकिन उन्हें हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में पहचान फिल्म हिम्मतवाला से मिली थी |

श्रीदेवी ने तमिल और हिन्दी फ़िल्मी के अलावा मलयालम, कन्नड़ और तेलगु फिल्मों में भी काम किया है | श्रीदेवी ने मुख्यधारा की फिल्मों के अतिरिक्त बहुत सी आर्ट फिल्मों में भी काम किया | आर्ट फिल्मों को बॉलीवुड में एक पैरेलल सिनेमा के रूप में भी देखा जाता है | श्रीदेवी ने अपने अभिनय और प्रतिभा के दम पर बहुत से फ़िल्मी और राष्ट्रीय अवार्ड भी जीते |

श्रीदेवी को जितेन्द्र के साथ दर्शकों ने खूब पसंद किया | फिल्म मिस्टर इंडिया में अपने चुलबुले किरदार और फिल्म नागिन में अपनी आँखों और नृत्य से श्रीदेवी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था | आइये जानते हैं श्रीदेवी के जीवन से जुडी कुछ ओर जानकारियां |

श्रीदेवी का जन्म

श्रीदेवी का जनम तमिलनाडु के शिवकाशी में 13 अगस्त 1963 को हुआ था | एक इंटरव्यू में श्रीदेवी ने बताया था कि उनकी मात्र भाषा तेलगु है तमिल नहीं |

श्रीदेवी का परिवार

श्रीदेवी के पिता अयपन यंगर पेशे से वकील थे व उनकी माँ राजेश्वरी एक गृहणी | उनके परिवार में माता पिता के अलावा उनकी बहिन श्रीलता व दो सौतेले भाई आनंद व सतीश हैं |

श्रीदेवी की शादी

श्रीदेवी की शादी के बारे में एक विवाद हमेशा से ही रहा है | श्रीदेवी का पहला विवाह 1985 में मिथुन चक्रवर्ती के साथ हुआ लेकिन श्रीदेवी ने इसे किसी के सामने नहीं रखा | लेकिन फैन नाम की एक पत्रिका ने उनके विवाह का प्रमाण पत्र प्रकाशित कर दिया | जिसके बाद मिथुन चक्रवर्ती के जीवन में भूचाल आ गया और मिथुन को प्रेस कांफ्रेंस करके अपने ओर श्रीदेवी के रिश्ते की सफाई देनी पड़ी |

बाद में उनकी ऑफिसियल शादी निर्माता बोनी कपूर के साथ 1996 में हुई | उनकी शादी भी विवादों में रही क्यूंकि बोनी कपूर की शादी पहले से मोना शौरी से हो चुकी थी |

शादी के बाद श्रीदेवी के परिवार में उनके पति बोनी कपूर, सौतेला बेटा अर्जुन कपूर व बेटी अंशुला कपूर के साथ उनकी बेटियां जाह्नवी और ख़ुशी कपूर हैं |

श्रीदेवी का फ़िल्मी करियर

श्रीदेवी ने फ़िल्मी करियर की शुरवात सिर्फ 4 साल की आयु से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म कंधन करुनी से 1967 में की थी | श्रीदेवी ने Tollywood Film इंडस्ट्री में अपनी पहली फिल्म तेलगु फिल्म माँ नन्ना निर्दोषी  एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में 1970 में की थी |

श्रीदेवी ने बचपन में ही अवार्ड जितने शुरू कर दिए थे उन्हें चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में मलयालम फिल्म पूमबत्ता(1971) के लिए केरला स्टेट फिल्म अवार्ड फॉर बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट मिला |

बॉलीवुड में भी श्रीदेवी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया और फिल्म रानी मेरा नाम से हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में 1972 में कदम रखा | इसके साथ ही उन्होंने फिल्म जूली में भी सहायक कलाकार के रूप में काम किया |

श्रीदेवी ने दक्षिण की बहुत सी फिल्मों में काम किया | लीड एक्ट्रेस के रूप में श्रीदेवी ने तमिल फिल्म मून्द्रू मुदिचू में 1976 में काम करना शुरू किया | इसके बाद उन्होंने साउथ में फिल्मों के भगवान कहे जाने वाले रजनीकांत और कमल हसन के साथ भी बहुत सी फिल्मों में मुख्य भूमिकाओं में काम किया |

श्रीदेवी ने 1981 में तमिल फिल्म मेंदुम कोकिला के लिए फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस तमिल जीता और 1992 में तेलगु फिल्म काशाना कशानम के लिए फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस तेलगु भी जीता |

हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर अभिनेत्री श्रीदेवी ने फिल्म सोलवां सावन से कदम रखा | लेकिन उन्हें बतौर अभिनेत्री पहचान फिल्म हिम्मतवाला से मिली | इसके बाद श्रीदेवी ने बहुत सी हित फिल्में दी जिनमें श्रीदेवी की चांदनी, मिस्टर इंडिया, नागिन, नया कदम, मवाली, तोहफा, चालबाज, खुदा गवाह और जुदाई कुछ सबसे यादगार फिल्में रही |

1986 में आई फिल्म नगीना भी श्रीदेवी की कुछ यादगार फिल्मों में एक थी |

श्रीदेवी की अंतिम फिल्म माँ थी जो की 2017 में आई थी जिसमें वो एक दमदार किरदार में नजर आई थी | इसके बाद उनकी अगली फिल्म जीरो आने वाली थी जिसमें वो शाहरुख़ खान के साथ नजर आने वाली थी | इस फिल्म की शूटिंग खतम हो चुकी है और इस तरह जीरो फिल्म श्रीदेवी के जीवन की अंतिम फिल्म होगी |

श्रीदेवी की मृत्यु

श्रीदेवी की मृत्यु दुबई में हुई जहाँ वो अपने परिवार की एक शादी में भाग लेने पहुंची थी | वहां श्रीदेवी की मृत्यु दिल के दौरे और बाथ टब में डूबने से हुई | उनकी मृत्यु 54 वर्ष की आयु में 24 फरवरी 2018 को हुई |

Mohan

I love to write about facts and history. You can follow me on Facebook and Twitter

Leave a Comment