ज़ेबरा के बारे में 15 रोचक तथ्य

ज़ेबरा अफ्रीका के सुन्दर जानवरों में से एक है | लोगो के मन में ये सवाल हमेशा ही उठता रहता है कि ज़ेबरा का शरीर काले रंग का होता है और उस पर सफेद रंग की धारियाँ होती है या ज़ेबरा का रंग सफेद होता है और उस पर काले रंग की धारियाँ होती हैं | इन्हीं सवालों के जवाब के लिए हम लेकर आएं हैं Information about Zebra in Hindi.

वैसे ज़ेबरे को एक गधा माना जाता है पर देखने में ये घोड़े और गधे का करीबी लगता है | लेकिन घोड़े या गधे की तरह इसे पालतू नहीं बना सकते है | इसके पीछे कारण है ज़ेबरा की आक्रामक प्रवृति | हालाँकि रोम के लोग Grevy’s zebra को सर्कस में दो पहियों वाली गाड़ी खींचने में प्रयोग में लाते हैं |

ज़ेबरा इकलौता ऐसा एक खुर वाला जानवर है जो अफ्रीका का मूल निवासी है |

आइए आपको बताते हैं ज़ेबरा से जुड़े रोमांचक फैक्ट्स जो आपके ज्ञान को भी बढ़ाएंगे और आपको हैरान भी करेंगे |

ज़ेबरा के बारे में रोमांचक जानकारी Zebra Information in Hindi

zebra information in hindi
zebra information in hindi
  1. वास्तव में ज़ेबरा काले रंग के होते हैं और बाद में उनके शरीर पर सफेद रंग की धारियां बननी शुरू हो जाती हैं |
  2. जिस तरह से हर इंसान के फिंगर प्रिंट अलग अलग होते हैं उसी तरह से हर ज़ेबरा के शरीर पर बनी धारियों का पैटर्न भी अलग अलग होता है |
  3. ज़ेबरा 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से लंबे समय तक दौड़ सकते हैं | इसके साथ ही वो भागते हुए zig zag motion में भागने के कारण शिकारियों को धोखा भी दे देते हैं |
  4. ज़ेबरा के ग्रूप को ज़ील या डैज़ल (Dazzle) कहा जाता है | ज़ेबरा अक्सर झुण्ड में ही रहते हैं |
  5. ज़ेबरा बड़े बहादुर होते हैं और किसी शिकारी से बचने के लिए ये समूह में रहते हैं जिससे शिकारी के लिए किसी ज़ेबरा को पकड़ना मुश्किल हो जाता है | जब कोई ज़ेबरा किसी शिकारी द्वारा घायल हो जाता है तो दूसरे ज़ेबरा उसके आस पास इकट्ठा होकर उसे बचाने की कोशिश करते हैं |
  6. ज़ेबरा एक दूसरे से अपने कानो और पुंछ की अवस्था की मदद से बात करते हैं | ज़ेबरा अपने कानो को किसी भी दिशा में घुमा सकते हैं |
  7. क्या आप जानते हैं घोड़े और ज़ेबरा एक जगह पर नही रह सकते और इसके पीछे कारण ये है कि ज़ेबरा एक वायरस के वाहक हैं जिनका ज़ेबरा के ऊपर कोई प्रभाव नही पड़ता लेकिन घोड़ों के लिए वो वायरस जानलेवा होता है |
  8. ज़ेबरा ओर शतुरमुर्ग अक्सर साथ में रहना पसंद करते हैं क्यूंकी साथ रहकर वो एक दूसरे को शिकारियों से बचा सकते हैं | शतुरमुर्ग ज़ेबरा से ज़्यादा अच्छा और दूर तक देख सकते हैं जबकि ज़ेबरा की सूंघने और सुनने की शक्ति अच्छी होती है |
  9. ज़ेबरा पैदा होते ही खड़े हो सकते हैं और चल सकते हैं | ज़ेबरा पैदा होने पर एक साल तक माँ का दूध पीते हैं और ज़ेबरा की माँ अपने बच्चों का बहुत ध्यान रखती है |
  10. ज़ेबरा ऐसे कुछ स्तनधारियों में से हैं जो रंग को पहचान सकते हैं लेकिन ऑरेंज कलर को नही देख सकते |
  11. ज़ेबरा की मुख्यत तीन प्रजातियां हैं Grevy’s zebra, Mountain zebra और Plains zebras |
  12. Grevy’s zebra का वजन 350 से 450 किलोग्राम के बीच होता है जबकि इसकी ऊंचाई 5 फुट तक हो सकती है | Mountain zebra का वजन 240 से 370 किलोग्राम के बीच होता है और इसकी ऊंचाई 3.8 से 4. 9 फुट हो सकती है | जबकि Plains zebras का वजन 350 किलो और ऊंचाई 3.6 फुट से लेकर 4.8 फुट तक हो सकती है |
  13. ज़ेबरा के सोने का अंदाज थोड़ा अलग होता है वो लेट कर सोने की बजाए खड़े खड़े ही सो लेते हैं |
  14. झुण्ड में चलते हुए male zebra सबसे आगे चलते हैं और उनके पीछे female zebra चलती हैं | नर ज़ेबरा झुण्ड को लीड करता है |
  15. वैज्ञानिक अक्सर प्रयोग करते रहते हैं | ज़ेबरा और गधे के मेल से पैदा हुई संतान को ZONKEY कहा जाता है | जो की दो शब्दों Zebra और Donkey से मिलकर बना है |

ये भी पढ़ें:

Mohan

I love to write about facts and history. You can follow me on Facebook and Twitter

2 thoughts on “ज़ेबरा के बारे में 15 रोचक तथ्य”

Leave a Comment