ताइवान से जुड़े रोमांचक तथ्य Taiwan Facts in Hindi

ताइवान समुद्र के बीच एक छोटा सा द्वीप है | ये इतना छोटा है कि आप सिर्फ आठ घंटे में इसका पूरा चक्कर लगा सकते हैं | ताइवान का आधिकारिक नाम रिपब्लिक ऑफ़ चाइना है जबकि चीन का आधिकारिक नाम पीपल्स रिपब्लिक ऑफ़ चाइना है |

चीन ताइवान को अपना ही क्षेत्र बताता है लेकिन ताइवान एक अलग देश है | ये सच है कि बहुत कम देशों ने ताइवान को मान्यता दी है लेकिन ताइवान चीन का हिस्सा भी नहीं है |

Taiwan Facts in Hindi

ताइवान अपनी इलेक्ट्रॉनिक चीजों के लिए जाना जाता है | यहां पर ज्यादातर लोग इलेक्ट्रॉनिक चीजें बनाने का काम करते हैं और दुनिया भर में वो चीजें एक्सपोर्ट की जाती है | ताइवान के उत्तर पूर्व में जापान, उत्तर पश्चिम में चाइना, दक्षिण में फिलीपींस जैसे देश हैं |

आज हम आपको दुनिया के इस बेहद छोटे और विकासशील देश के बारे में बहुत रोचक जानकारी देंगे | जो आपका ज्ञान ताइवान के बारे में और बढ़ा देगी |

ताताइवान के बारे में रोचक तथ्य Taiwan Facts in Hindi

ताइवान के लोग बाकी देशों के मुकाबले थोड़े अलग होते हैं , अलग इसलिए क्योंकि दूसरे देशों के मुकाबले इनके रहने खाने के  तरीके अलग होते हैं |  ताइवान के लोग बहुत मेहनती होते हैं जो दिन के 10 से 12 घंटे नौकरी करते हैं या जिनके अपने  कारोबार हैं वो अपना काम करते हैं | पूरे ताइवान में लगभग ढाई करोड़ के आस पास लोग रहते हैं और ताइवान की राजधानी ताइपेई है | और ताइवान का सबसे बड़ा शहर नई ताइपेई है | 

  • ताइवान की आधिकारिक मुद्रा नई ताइवान डॉलर है , जिसके 1 Taiwan Dollar = 2.69 INR यानि भारतीय रुपए हैं |  ताइवान में लोग Mandarin और Hakka भाषाएँ बोलते हैं | 
  • ताइवान की खोज 1590 में पुर्तगाली व्यापारियों द्वारा की गयी थी 
  • ताइवान में ज्यादातर मूल निवासी रहते हैं , यहां केवल 15 से 20 प्रतिशत लोग ही बाहर से आकर बसे हैं और यहां पर अधिकतर लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं | 
  • ताइवान में हर साल 1000 के आस पास भूकंप आते हैं , जो छोटे और कभी कभी बड़े भी होते हैं ऐसा इसलिए क्योंकि ताइवान Rings of Fire में स्थित है | 
  • ताइवान में अक्सर लोग मास्क पहने घुमते हैं , वो यहां प्रदूषण  से धूप से बचने के लिए मास्क पहनते हैं , ताइवान की महिलाओं को गोरा रंग ज्यादा पसंद है इसलिए वो धूप से बचने के लिए मास्क पहनती हैं | 
  • ताइवान के लोग बेशक विकासशील  हैं पर ये भी कई तरह के वहमों को मानते हैं जैसे यहां आपको  अस्पताल और होटलों और अन्य जगहों पर 4 नंबर मंज़िल नहीं मिलेगी क्योंकि यहां 4 नंबर को अशुभ मन जाता है | 
  • ताइवान में शिक्षा पर बहुत ज़ोर दिया जाता है, यहां लगभग हरेक इंसान पढ़ा लिखा है, ताइवान के बच्चे गणित में बहुत तेज़ होते हैं |

Facts About Taiwan in Hindi

कारोबार के ज्यादा विकास होने से यहां वायु प्रदूषण भी बहुत बढ़ गया है और ताइवान वायु प्रदूषण के मामले में सबसे ऊपर है | 

  • ताइवान में किसी और देश की तरह कचरा सड़कों पर नहीं दिखता यहां तक की कचरे के डिब्बे भी सड़कों पर नहीं होते , लोगों ने अपने घरों , दफ्तरों के अंदर ही कचरे के डिब्बे रखे होते हैं, जिससे कचरा बाहर नहीं फैलता | 
  • ताइवान में चमगादड़ बहुत होते हैं , ये किसी भी अन्य पक्षी से ज्यादा पाए जाते हैं, आप किसी भी पार्क में चले जाएँ , किसी नुक्कड़ पर चले जाएँ , चमगादड़ आपको हर जगह मिलेंगे |  हरेक देश की तरह ताइवान के भी राष्ट्रि पशु , पंछी और खेल हैं , यहां भालू को राष्ट्रीय पशु , नीली मैगपी को राष्ट्रीय पक्षी और बेसबॉल राष्ट्रीय खेल घोषित किया है |
  • ताइवान में इलेक्ट्रॉनिक चीजों के अलावा , मशीनरी के भाग , पेट्रोकेमिकल , जहाजों के भाग , आदि का निर्माण किया जाता है और विदेशों में बेचा जाता है |
  • ताइवान दुनिया के खुशहाल देशों में शामिल हैं और ये इस लिस्ट में 35 वे नंबर पर आता है | 
  • ताइवान में बारिश बहुत होती है , गर्मियों में हर रोज़ दोपहर को बारिश होती है |  
  • ताइवान के लोग मेहमाननवाज़ी में सबसे आगे हैं , यहां के लोग मेहमान की बहुत इज़्ज़त करते हैं | 
  • ताइवान के लोग मेहनती होने के साथ साथ निडर और हिम्मत वाले भी हैं | दूसरे विश्वयुद्ध के बाद जहाँ पूरा विश्व , आर्थिक तंगी से गुज़र रहा था वहीं दूसरी और ताइवान ने उस समय में भी विकास करने के नए रास्ते निकले और इस देश के लोगों की मेहनत और हिम्मत की बदौलत , उस समय में भी ताइवान में दूसरे देशों के मुकाबले ज्यादा तरक्की की | 
  • ये वो समय था जब ताइवान भी एक लोकतान्त्रिक राज्य बनने जा रहा था , परन्तु  कुछ अंदरूनी कारणों की वजह से ऐसा उस समय न हो पाया |  फिर काफी लम्बे समय के इंतज़ार के बाद 1996 में ताइवान में पहला राष्ट्रपति  चुनाव हुआ , जिसमे Lee Teng-hui ने जीत हासिल की |

जैसे के हम पहले ही बता चुके हैं के ताइवान के लोग अंधविश्वासी है और वहम करते हैं , अगस्त के महीने में जो ताइवान के चंद्र कैलेंडर का सातवां महीना होता है , इस महीने ताइवान के लोग मानते हैं के नर्क के दरवाज़े खुलते हैं , जिससे भूत प्रेत धरती पर आ जाते हैं , उनसे बचने के लिए यहां के लोग भिन्न भिन्न तरह की पूजा करते हैं , इसको Hungry Ghost Festival कहा जाता है , इस पूरे महीने कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता | जैसे हेलोवीन प्रसिद्ध है वैसे ही इस त्यौहार को ताइवान में बहुत मान्यता दी जाती है |

2009 में ताइवान में Typhoon Moorgate नाम का एक भयंकर तूफ़ान आया था ये इतना ज्यादा भयंकर था के इसमें 673 लोगों की जान चली गयी और और कितने ही लोग बेघर हो गए थे | इस तूफ़ान ने न केवल लोगों की जान ली बल्कि देश की आर्थिक दशा को भी प्रभावित किया , इस तूफ़ान ने लगभग 33 बिलियन डॉलर का नुकसान किया था |

ताइवान के झंडे में लाल , नीला और सफेद रंग हैं , ताइवान के झंडे में एक सूर्य भी बना हुआ है और सूर्य पर 12 किरणें बनी हुई हैं , जो चाइना के 12 समय और 12 महीनों को दर्शाती हैं , ताइवान के इस झंडे को रिपब्लिक ऑफ़ चाइना का झंडा भी कहा जाता है | झंडे का लाल रंग क्रांतिकारियों को दर्शाता है | 1928 में ताइवान के झंडे को मान्यता मिली थी और इसको सन यात सेन और लू हाओ तुंग ने मिल कर बनाया था |  भले ही ताइवान के झंडे को मान्यता दी गयी हो पर चाइना इसे नहीं मानता , ताइवान में होते राष्ट्रीय खेल कार्यक्रम में ताइवान के झंडे को प्रयोग करने की इजाज़त नहीं है जो बहुत दुःख की बात है |

28 फरवरी 1947 को , रिपब्लिक और चाइना की सरकार ने जिसका नेतृत्व KMT कर रही थी , उसने विरोधी विद्रोह के दौरान 10000 नागरिकों को मार दिया था , जिससे ताइवान की स्वतंत्रता की लड़ाई पर गहरा असर हुआ |  

ताइवान के लोगों में गले का कैंसर पाया जाता है , एशिया में गले के कैंसर के सबसे ज्यादा मरीज यहीं हैं क्योंकि यहां के लोग सुपारी खाने के शौकीन हैं |  सुपारी के साथ साथ यहां के लोग नूडल और बबल टी भी पीते हैं , असल में नूडल और बबल टी का आविष्कार यहीं हुआ था |

ताइवान दुनिया के बढ़ते हुए देशों में गिना जाता हैं | ताइवान बेशक एक छोटा देश है पर यहां से दुनिया भर में सामान बेचा जाता है जो कारोबार के मामले में इसे और देशों से कहीं बड़ा बना देता है | 18 वीं सदी के आसपास सपन देश के लोगों ने यहां बसने की कोशिश की , परन्तु यहां के जलवायु , मौसम में भिन्नता होने के कारण वो यहां बस न पाए |  

हालाँकि ताइवान एक स्वतंत्र देश है पर आज भी कई देश इसे चाइना का ही हिस्सा मानते हैं | यहां के लोगों की मेहनत और हिम्मत का ही नतीजा है के आज ताइवान दुनिया के खुशहाल देशों में गिना जाता है | 

Rahul Sharma

हमारा नाम है राहुल,अपने सुना ही होगा। रहने वाले हैं पटियाला के। नाजायज़ व्हट्सऐप्प शेयर करने की उम्र में, कलम और कीबोर्ड से खेल रहे हैं। लिखने पर सरकार कोई टैक्स नहीं लगाती है, शौक़ सिर्फ़ कलाकारी का रहा है, जिसे हम समय-समय पर व्यंग्य, आर्टिकल, बायोग्राफीज़ इत्यादि के ज़रिए पूरा कर लेते हैं | हमारी प्रेरणा आरक्षित नहीं है। कोई भी सजीव निर्जीव हमें प्रेरित कर सकती है। जीवन में यही सुख है के दिमाग काबू में है और साँसे चल रही है, बाकी आज कल का ज़माना तो पता ही है |

Leave a Comment