कजरारे कजरारे तेरे कारे कारे नैना.. जितना हिट ये गाना हुआ था उतना कोई और गाना नहीं हुआ। एक समय ऐसा आया था जब ऐसी कोई जगह नहीं थी और ऐसा कोई इंसान नहीं था जिसने ये गाना न सुना हो।
जब ये गाना रिलीज़ हुआ तो ऐश्वर्या राय की पॉपुलैरिटी रातों रात आसमान छु गयी और ऐश्वर्या राय जवान दिलों में बस गयी। ऐश्वर्या काफी समय से बॉलीवुड में एक अच्छे लेवल पर काम कर रही है और सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं ऐश्वर्या ने हॉलीवुड में भी बहुत काम किया है और विदेश में भी अपने बहुत सारे फैन बनाये हैं।
दर्शकों ने ऐश्वर्या को हर एक रूप में पसंद किया और हर एक किरदार में पसंद किया। अपनी ख़ूबसूरती की वजह से ऐश्वर्या आज भी देश की सबसे खूबसूरत महिलाओं में टॉप का स्थान बना कर रखे हुए हैं।
पनामा पेपर्स मामले में ऐश्वर्या राय का नाम आ चूका है और ED के द्वारा उन्हें समन भी किया गया | ED ने उनसे कई घंटे पूछताछ की | इससे पहले अभिषेक बच्चन को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा चूका है |
इस मामले को राजनीती से भी जोड़ कर देखा जा रहा है क्यूंकि जया बच्चन सपा की राज्य सभा संसद है और उत्तर प्रदेश में सपा बी जे पी को चुनावों में पटखनी देती दिख रही है |
चलिए अमिताभ बच्चन घराने की इस बहू के बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं |
Aishwarya Rai Bachchan Biography in Hindi

चेहरा उम्र नहीं बताता
जी हाँ ऐश्वर्या पर ये बात बिलकुल सही साबित होती है क्योंकि ऐश्वर्या का जन्म मंगलोर में 1 नवम्बर 1973 को हुआ था और ऐश्वर्या 2021 में 48 साल की हो गयी है जो इनके चेहरे को देखकर बिलकुल भी नहीं लगता।
आज भी ये उतनी ही जवान दिखती है जितनी करियर के शुरुआत में थी। आज भी इनकी खूबसूरती उतनी ही बरकरार है। ऐश्वर्या के पापा आर्मी में बायोलॉजिस्ट थे और उनकी मम्मी एक होममेकर का काम करती है। ऐश्वर्या का एक भाई भी है जिसका नाम आदित्य राय है जो नेवी में इंजीनियर है।
ऐश्वर्या ने अपनी पढ़ाई मुंबई के आर्य विद्या मंदिर स्कूल से की और इसके बाद ऐश्वर्या ने जय हिन्द कॉलेज मुंबई और डी जी रूपारल कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से पढ़ाई की।
ऐश्वर्या एक अच्छी छात्रा थी और कहा जाता है के ऐश्वर्या ने हमेशा 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किये हैं पर जब ऐशर्य 12वीं क्लास में थी तो एक प्रोफेसर ने ऐश्वर्या को एक मैगज़ीन के लिए मॉडलिंग करने का ऑफर दिया जब ऐश्वर्या ने ये काम पूरा किया तो इसके बाद ऐश्वर्या के पास मॉडलिंग के ऑफर आने लगे गए।
पढ़ाई के चलते ऐश्वर्या ने वो सभी ऑफर मना कर दिए पर वो ज्यादा देर तक इन्हे मना नहीं कर पायी आखिरकार मॉडलिंग का करियर ऐश्वर्या की पढ़ाई पर हावी हो गया और ऐश्वर्या ने पढ़ाई छोड़ कर मॉडलिंग में करियर चुना।
1994 में बनी मिस वर्ल्ड
अपने करियर की शुरुआत में ऐश्वर्या ने कई टीवी शोज में डबिंग आर्टिस्ट कर रूप में काम किया पर ऐश्वर्या इसमें सफल नहीं हो पायी। इसके बाद 1993 में काफी कोशिशों के बाद ऐश्वर्या को पेप्सी का विज्ञापन करने का मौका मिला इस विज्ञापन में उस समय के मशहूर एक्टर आमिर खान और महिमा चौधरी थे।
इस विज्ञापन के बाद ऐश्वर्या को काम मिलना शुरू हो गया। 1994 में ऐश्वर्या ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया। ऐश्वर्या के साथ सुष्मिता सेन भी इसी प्रतियोगिता में थी। ऐश्वर्या ये ख़िताब जीत नहीं पायी और इसी साल नवम्बर 1994 में साउथ अफ्रीका में हुए मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में ऐश्वर्या ने ये ताज अपने सर पहना।
ये पुरे देश के लिए एक गर्व की बात थी।
ऐश्वर्या ने रखा फिल्मों में कदम
अपने पुरे करियर में ऐश्वर्या ने लगभग 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। ऐश्वर्या की मोहनलाल के साथ 1997 में आई इरुवर से फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा। ये फिल्म एक बहुत बड़ी हिट साबित हुई और इसे बहुत सारे अवार्ड्स भी मिले।
बॉबी देओल के साथ और प्यार हो गया फिल्म से ऐश्वर्या ने बॉलीवुड में कदम रखा पर ये फिल्म फ्लॉप हो गयी उसके बाद 1998 में ऐश्वर्या की फिल्म आई जीन्स और ये फिल्म उस साल ऑस्कर में गई थी।
1999 में ऐश्वर्या की फिल्म हम दिल दे चुके सनम रिलीज़ हुई और ये फिल्म बहुत हिट हुई जिसने ऐश्वर्या को बहुत सारे अवार्ड्स दिलवाये। इसी साल ताल फिल्म रिलीज़ हुई जिसने बहुत कमाई की थी और इन दोनों फिल्मों से ही ऐश्वर्या रातों रात स्टार बन गयी।
इसके अलावा ऐश्वर्या ने जोश, मोहब्बतें, धूम 2, जोधा अकबर, प्रोवोक्ड, रोबोट जैसी फिल्मों में काम किया।
ऐश्वर्या ने एक हॉलीवुड फिल्म मिस्ट्रेस ऑफ़ स्पाइसेस में काम किया और कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या को हॉलीवुड की मशहूर फिल्म ट्रॉय में काम करने का भी ऑफर आया था पर ऐश्वर्या ने उसे मना कर दिया था।
आज भी बनते है मीम
हाँ ये बात सच है के लोग आज भी ऐश्वर्या राय को याद करके मीम बनाते हैं और ये मीम बनते हैं ऐश्वर्या और सलमान खान के रिश्ते को लेकर। सिर्फ सलमान खान ही नहीं बल्कि और भी दूसरे एक्टर्स और सेलिब्रिटीज के साथ ऐश्वर्या का नाम जोड़ा जाता है और कई बार तो ऐश्वर्या अपनी खूबसूरती की वजह से विवादों में भी आ चुकी है।
शुरुआत में ऐश्वर्या राय एक मॉडल राजीव मूलचंदानी के साथ रिश्ते में रही फिर 1999 से लेकर 2001 तक सलमान खान के साथ। ऐश्वर्या ने आरोप लगाया था के सलमान खान उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते हैं पर सलमान ने इस बात से बिलकुल मना कर दिया था और इसी वजह से आज भी सलमान खान और ऐश्वर्या के मीम बनते हैं। इसके बाद एक्टर विवेक ओबेरॉय के साथ भी ऐश्वर्या के रिश्ते की खबरें अक्सर आती थी।
2007 में ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। ये शादी बॉलीवुड की सबसे ग्रैंड शादी थी जिसमे उस समय 6 करोड़ रुपए खर्च हुए थे और रिपोर्ट के मुताबिक ऐश्वर्या को 15kg जितना सोना मिला था।
अभिषेक बच्चन के साथ शादी के बाद ऐश्वर्या का नाम ऐश्वर्या राय बच्चन हो गया । आज ऐश्वर्या एक बेटी की माँ है जिसका नाम आराध्या बच्चन है।
इसके साथ ही ऐश्वर्या बहुत बार अलग अलग विवादों में भी आयी है जैसे एक फिल्म में रणबीर कपूर के साथ किये बोल्ड सीन की वजह से, 2018 में एक ज्वेलरी ब्रांड के लिए शूट करते हुए भी ऐश्वर्या विवादों में आ गयी थी। उस ज्वेलरी के पोस्टर में ऐश्वर्या बड़ी नज़ाकत के साथ बैठी है और एक बच्चा उसके ऊपर छतरी से छांव कर रहा है। जब ये पोस्टर मार्किट में आया तो ऐश्वर्या को लोगों के गुस्से का सामने करना पड़ा।
2021 में पनामा पेपर्स लीक में भी ऐश्वर्या का नाम आया था।कुछ दिन पहले इन पेपर्स की इन्वेस्टीगेशन के लिए ऐश्वर्या को ED ने बुलाया था पर ऐश्वर्या जाँच के लिए नहीं पहुंची जिसकी वजह से ED ने ऐश्वर्या को एक सम्मन भेजा है।
ये भी पढ़ें:
ऐश्वर्या राय के बारे में और फैक्ट्स Aishwarya Rai Bachchan Biography in Hindi
ऐश्वर्या राय की वजह से पुरे देश को बहुत बार गर्व से सीना चौड़ा करने का मौका भी मिला है।
- 2003 में ऐश्वर्या दुनिया की सबसे प्रसिद्ध मैगज़ीन टाइम मैगज़ीन के पहले पन्ने पर दिखी। जिसकी वजह से देश का नाम रोशन हुआ और 2004 में ये देश की पहली महिला और पहला ऐसा नागरिक बनी जिसकी मोम की मूर्ति प्रसिद्ध मैडम तुसाद म्युसियम में लगी।
- नीदरलैंड देश में तुलिप फूलों की एक प्रजाति का नाम ऐश्वर्या राय है।
- 2004 में ऐश्वर्या दुनिया के 100 सबसे प्रभावी लोगों की लिस्ट में भी शामिल हुई।
- 2009 में ये ओपरा विनफ्रे शो में आने वाली पहली भारतीय महिला बनी।
- ऐश्वर्या राय एक बहुत टैलेंटेड अभिनेत्री है और इसके साथ ही वो समाज सेविका भी है जो अपनी NGO चलकर जरूरतमंद लोगों की मदद करती है।
- देवदास फिल्म की शूटिंग के समय कानों में भरी बहरी गहने पहनने की वजह से ऐश्वर्या के कानों से खून तक निकलने लग गया था और इस फिल्म के बाद ऐश्वर्या के किरदार पारो के ऊपर एक डॉल को भी मॉडल किया गया था
ऐश्वर्या आने वाले समय में ऐश्वर्या हमे बड़े बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखने वाली है।
अगर आप ऐश्वर्या के बारे में कुछ जानते हैं तो हमे कमेंट करके जरूर बताएं और पढ़ते रहिये