राम चरण की बायोग्राफी Ram Charan Biography in Hindi

चिरंजीवी साउथ की फिल्मों का एक बहुत बड़ा नाम है। चिरंजीवी ने साउथ की फिल्म इंडस्ट्री पर लगभग 30 साल तक राज किया और आज भी चिरंजीवी साउथ इंडस्टरी में उतने ही जोरदार एक्टर हैं जितने वो पहले थे। 

चिरंजीवी के बेटे राम चरण भी आज खुद को साउथ इंडस्ट्री में स्थापित कर चुके हैं और आज राम चरण साउथ के सबसे बड़े एक्टर्स में से एक हैं। राम चरण की फिल्म RRR अगले साल रिलीज़ होने वाली है, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतज़ार है | आप यहाँ RRR Movie facts in Hindi पढ़ सकते हैं |

Ram Charan Biography in Hindi

राम चरण की फैन फोल्लोविंग आज सबसे ज्यादा है। राम चरण आज साउथ के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर हैं। 

आपने चिरंजीवी की फ़िल्में तो जरूर देखी होंगी। इनकी हिंदी डब्ड फ़िल्में हिंदी भाषीय दर्शकों को बहुत पसंद आती है। आने वाले साल में चिरंजीवी की बहुत बड़ी बड़ी फ़िल्में रिलीज़ होने वाली है जिनका हम तो बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

अगर आप राम चरण के फैन हैं और राम चरण के बारे में और जानना चाहते हैं तो हम आपको राम चरण के बारे में पूरी जानकारी देंगे। 

राम चरण का परिवार है पूरा फ़िल्मी 

राम चरण का जन्म 27 मार्च 1985 को साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के घर हुआ था। रामचरण ने अपने स्कूल की पढ़ाई पद्मशेशदरी बाला भवन स्कूल, चेन्नई से की और वो चेन्नई के ही कॉलेज से ग्रेजुएट हुए। राम चरण बचपन से कोई एक्टर बनना नहीं चाहते थे।

इनकी पूरी फॅमिली किसी न किसी तरह फ़िल्मी जगत से जुडी हुई है।  राम चरण एक ऑटोमोबाइल इंजीनियर बनना चाहते थे। 2012 में राम चरण ने उपासना कमिनेनी के साथ शादी कर्ली और अपनी पारिवारिक यात्रा शुरू की। 

जैसे हमने बताया के राम चरण का परिवार फ़िल्मी है यानि किसी न किसी तरीके से वो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। राम चरण साउथ के  प्रसिद्ध फ़िल्मी परिवार अल्लु कोनिडेला परिवार से संबंध रखते हैं। 

आलू अर्जुन, साई धर्म तेज, वरुण तेज, पवन कल्याण, निहारिका जैसे दमदार एक्टर इसी परिवार का हिस्सा हैं यानि ये सब आपस में भाई बहन हैं। 

पूरे परिवार का फ़िल्मी बैकग्राउंड होने की वजह से राम चरण का ध्यान भी एक्टिंग की तरफ बढ़ने लगा और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री रामको छोड़ कर राम चरण ने फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाना ज्यादा उचित समझा। 

राम चरण का फ़िल्मी करियर

राम चरण ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 2007 में आई फिल्म चिरुथा से की इसे पूरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म फ्लॉप हो गयी जिससे ऐसा लगा के राम चरण का करियर बनने से पहले ही डूब गया। पर राम चरण ने पहली फिल्म कर फ्लॉप हो जाने के बाद हार नही मानी।

राम चरण ने उस फिल्म के दौरान रह गयी कमियों पर ध्यान दिया और उन्हें सुधारा। 2009 में राम चरण की दूसरी फिल्म मगधीरा रिलीज़ हुई और इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की। ये फिल्म इतनी बड़ी हिट हुई के 2 साल तक लगातार थिएटर में लगी रही।

2014 में राम चरण की एक और हिट फिल्म आई जिसका नाम बेटिंग राजा था।  ये फिल्म इतनी बड़ी हिट हुई के इसके बाद हर एक की जुबान पर राम चरण का ही नाम था। 

राम चरण ने बहुत असफलताओं के बाद आखिरकार वो मुकाम हासिल कर ही लिया। 

राम चरण ने साउथ की फिल्मों के साथ साथ बॉलीवुड में भी काम किया। राम चरण ने अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म ज़ंजीर के रीमेक में काम किया जिसमे राम चरण के साथ संजय दत्त, प्रियंका चोपड़ा जैसे एक्टर भी थे पर ये फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई।

आने वाले साल में राम चरण की फिल्म RRR रिलीज़ होने वाली है जिसका दर्शक बहुत इंतज़ार कर रहे हैं। ये फिल्म Alluri Seetharama Raju और Komaram Bheem नाम के दो स्वतन्त्रता सैनानियों के जीवन पर बनी है और 7 जनवरी 2022 को रिलीज़ होगी। 

राम चरण के बारे में अन्य फैक्ट्स

  • राम चरण वैसे तो एक ठंडे स्वभाव के इंसान है पर इन्हें कभी कभी गुस्सा भी आ जाता है। 2013 में राम चरण ने 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पीट दिया था और इतनी बुरी तरह पीटा के उन्हें बहुत गहरी चोटें लगी। उन इंजीनियर ने राम चरण के सुरक्षा कर्मियों के साथ बदसलूकी कर दी थी  जिस वजह से राम चरण को गुस्सा आ गया था। 
  • राम चरण कोका कोला के लिए ऐड करते हैं और चिरंजीवी थम्स अप  के लिए ऐड करते हैं। 
  • राम चरण हैदराबाद के पोलो क्लब के मालिक हैं। 
  • राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी बी पॉजिटिव नाम की पत्रिका की मुख्य संपादक हैं। 
  • राम चरण के पसंदीदा एक्टर अमिताभ बच्चन हैं और वो भविष्य में भी अमिताभ जी की फिल्मों के रीमेक में काम करना चाहते हैं। 

ये भी पढ़ें:

राम चरण को मिले पुरस्कार 

अपने फ़िल्मी करियर में राम चरण को काफी सारे पुरुस्कार भी मिले हैं। 

  • 2014 में राम चरण को यूथ आइकॉन का अवार्ड मिला। 
  • 2009 में मगधीरा फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। 
  • 2019 में रंगस्थलम फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड 
  • ज़ंजीर फिल्म के लिए बेस्ट मेल डेब्यू का अवार्ड मिला। 

इसके साथ ही राम चरण को और भी बहुत सारे अवार्ड मिले। राम चरण एक टैलेंटेड एक्टर होने के साथ साथ ये कार्य में भी बहुत दान करते हैं। 

राम चरण हमेशा से ही अपनी फिल्मों में अलग अलग तरह के किरदार निभाना चाहते हैं। और वो हर एक किरदार को बहुत अच्छी तरह निभाते हैं। 

अगर हमारा ये आर्टिकल आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और हमारे दूसरे आर्टिकल भी पढ़ते रहिये।

Rahul Sharma

हमारा नाम है राहुल,अपने सुना ही होगा। रहने वाले हैं पटियाला के। नाजायज़ व्हट्सऐप्प शेयर करने की उम्र में, कलम और कीबोर्ड से खेल रहे हैं। लिखने पर सरकार कोई टैक्स नहीं लगाती है, शौक़ सिर्फ़ कलाकारी का रहा है, जिसे हम समय-समय पर व्यंग्य, आर्टिकल, बायोग्राफीज़ इत्यादि के ज़रिए पूरा कर लेते हैं | हमारी प्रेरणा आरक्षित नहीं है। कोई भी सजीव निर्जीव हमें प्रेरित कर सकती है। जीवन में यही सुख है के दिमाग काबू में है और साँसे चल रही है, बाकी आज कल का ज़माना तो पता ही है |

Leave a Comment